Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing पटाखा व्यापारियों की समस्या का हुआ समाधान

पटाखा व्यापारियों की समस्या का हुआ समाधान

जालंधर, जालंधर में दिवाली के अवसर पर लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट जो इस बार बर्लटन पार्क में नहीं लग रही और उसके लिए पिछले कई दिनों से जगह की तलाश में व्यापारी इधर-उधर भटक रहे थे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठके की। सभी पटाखा व्यापारियों ने कृष्णा देव भंडारी के प्रयासों से पटाखा मार्केट लगाने के लिए जगह का चयन हुआ जिससे व्यापारियों को अब अपने व्यवसाय को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक से पटाखा व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जालंधर के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना है और वे इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी मांग रखते हुए कहा कि वे पटाखा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

बैठक के बाद पटाखा व्यापारियों ने कृष्ण देव भंडारी के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान होने से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।