Business Khas

Latest news
ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ  ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਹੋਈ ਆਮਦ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਉਤੇ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ 17 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ “ਰੇਲ ਰੋਕੋ” ਦਾ ਐਲਾਨ,ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ 6 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਲਵਿਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ 10ਵੀਂ ‘ਚ 99.4% ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਸਤਰਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਨਾਲ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
You are currently viewing घर में बार-बार हो रही थी चोरी, मालिक ने लगाया हिडन कैमरा, खुला राज

घर में बार-बार हो रही थी चोरी, मालिक ने लगाया हिडन कैमरा, खुला राज

यूपी में मेरठ के ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोस्त के मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से करीब 80 हजार रुपये की नकदी और आठ ग्राम सोने की टिक्की बरामद किया है। बार-बार चोरी की घटना से परेशान होकर मकान मालिक ने ही घर में हिडन कैमरा लगाया था। इसमें बेटे का दोस्त लक्ष्य चोरी करते कैद हुआ था। द्वारिकापुरी कालोनी निवासी पूजा पत्नी संजीव सक्सेना को थाने में चोरी का मुकदमा कराया था। पीड़िता ने बताया कि तीन बार चोरी हो चुकी थी।महिला ने चोरी वाली जगह हिडन कैमरा लगा दिया था। इसमें बेटे स्पर्श का दोस्त माधवपुरम सेक्टर 1 निवासी लक्ष्य चोरी करता दिखा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा लिया। आरोपी ने बताया कि उसका 5-6 महीने से आना जाना था। एक दिन स्पर्श की मां बेडरूम में रखी सेफ से सामान निकाल रही थी तो नजर पड़ गयी। इसके बाद जब स्पर्श के माता पिता नौकरी पर चले जाते थे तो वह घर जाते और स्पर्श को दुकान से सामान लेने भेज देते और सेफ में रखे पैसे व जेवरात चोरी कर लेते थे।पहली बार में एक सोने का मंगलसूत्र व 40 हजार रुपये तथा तथा दूसरी बार में एक सोने की अंगूठी व 30 हजार रुपये तथा तीसरी बार में सोने की चेन, पेन्डल सेट और 30 हजार रुपये चोरी किये। जेवरात को दोस्त शिवम बसंल के साथ सर्राफा बाजार में गलवाकर प्रेम प्रकाश एन्ड नीरज संस कागजी बाजार के यहां बेच देते थे। बुधवार को पुलिस ने कोतवाली में सर्राफा की दुकान पर भी दबिश दी थी। इस दौरान व्यापारियों ने हंगामा कर दिया था। पुलिस ने लक्ष्य और शिवम को गिरफ्तार किया है।