Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing वसुंधरा और इंदिरापुरम, सरकार ने बनाया 500 करोड़ का प्लान

वसुंधरा और इंदिरापुरम, सरकार ने बनाया 500 करोड़ का प्लान

दरअसल मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, अर्बन (सीएम ग्रिड) योजना में वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम की सड़कों को सुधारा जाएगा. आपको बता दें इन वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम की टूटी हुई सड़क बहुत जल्द ही सुधरने वाली हैं, क्योंकि इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

वहीं सरकार की ओर से यहां की सड़कों को सुधारने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. सीएम ग्रिड योजना के तहत गाजियाबाद में मॉडल सड़कें विकसित करने की प्रक्रिया जारी है. इस योजना के तहत पहली सड़क का कार्य पिछले साल शुरू हुआ था, जिसमें हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से राजनगर एक्सटेंशन रोटरी गोल चक्कर और मोहन नगर तिराहा से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक की सड़क को 40 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. हाल ही में लोनी के गढ़ी जस्सी और अगरौला गांव में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया. यहां बनी बाउंड्री वॉल और सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया. जीडीए की प्रवर्तन टीम ने लोनी स्थित गढ़ी जस्सी में एक अवैध कॉलोनी को तोड़ते हुए 40 भूखंडों की चारदीवारी गिरा दी. इस कार्रवाई का कॉलोनाइजरों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण प्रशासन की कार्रवाई निर्बाध रूप से जारी रही. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि गाजियाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.