नई दिल्ली. रेलवे स्टेशनों में मेट्रो जैसी व्यवस्था हो जाएगी. भीड़ कम करने के लिए रेलवे खास प्लान बना रहा है. जल्द ही इस दिशा में काम भी शुरू हो जाएगा. प्रयोग के तौर पर कुछ स्टेशनों पर यह व्यवस्था लागू हो जाएगी, जो काफी सफल साबित हो रही है. इस वजह से नई व्यवस्था को स्थाई तौर पर लागू किया जा सकता है. रेलवे व्यवस्था लागू करने से पहले अन्य पहलुओं पर मंथन भी कर रहा है.
महाकुंभ की वजह से देशभर के तमाम रेलवे स्टेशनों पर खूब भीड़ जुट रही है. नई दिल्ली स्टेशन पर हादसा भी भीड़ की वजह से हुआ था. इसी हादसे के बाद भारतीय रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को कम करने की कवायद शुरू कर चुका है.
भारतीय रेलवे मेट्रो जैसी व्यवस्था स्टेशनों पर लागू कर सकता है, जिस तरह मेट्रो के स्टेशनों पर टिकट के बाद ही एंट्री होती है. उसी तरह स्टेशनों पर भी टिकट के बाद ही एंट्री मिलेगी. हालांकि यहां पर टीटी द्वारा टिकटों के जांच करने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है.
