Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर 2 लोको पायलट समेत 3 की मौत

दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर 2 लोको पायलट समेत 3 की मौत

झारखंड में मंगलवार को बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है। एक खाली मालगाड़ी को कोयले से लदी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

दरअसल, ये पूरी घटना साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र पर स्तिथ फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, फरक्का की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी जब कि ललमटिया की ओर से जा रही कोयला लदे थ्रूपास मालगाड़ी ने इसे जोरदार टक्कर मार दिया। यह घटना अहले सुबह 3: 30 बजे की बताई जा रही है।

झारखंड के साहिबगंज में हुए इस भीषण रेल हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में चार से पांच रेलकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है। घटना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है और एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की छानबीन में जुट गई है।