Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing शेयर बाजार का क्या है आज हाल?

शेयर बाजार का क्या है आज हाल?

बिजनेस जगत में आज हलचल देखने को मिल रही है. कुछ खास कारोबार की खबरें ऐसी भी हैं जिनका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ सकता है. फिर चाहे वह सोने और चांदी की कीमत हो या फिर पेट्रोल डीजल का दाम हो. आपको बता दें कि आज बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें फिसल गई हैं. दिल्ली में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव गिरकर 134000 रुपये पर आ गया है. गिरावट का कारण कमजोर ग्लोबल संकेत और निवेशकों की मुनाफावसूली है. इसके अलावा लोगों की नजरें फिलहाल भारत और यूएस की ट्रेड पर है. सरकार ने भी इस बारे में जानकारी दी है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच ये डील हो सकती है लेकिन अभी कोई फाइनल डेट नहीं बताई गई है.

वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में इंश्योरेंस सेक्टर में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रावधान वाले विधेयक को लोकसभा में मंगलवार को मंजूरी दे दी थी. इंश्योरेंसदेखो के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अभिषेक बंसल का कहना है कि -प्रस्तावित ‘सबका बीमा, सबकी रक्षा बिल 2025’ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम है और इससे साफ होता है कि सरकार भारत के बीमा सेक्टर को मजबूत करना चाहती है. उन्होंने कहा कि इस सुधार से खास तौर पर भारत (ग्रामीण और छोटे शहरों) को फायदा होगा.

ज्यादा पूंजी और ग्लोबल री-इंश्योरेंस तक आसान पहुंच से कंपनियां सस्ते और जरूरत के हिसाब से बीमा प्रोडक्ट बना सकेंगी, जोखिम बेहतर तरीके से संभाल पाएंगी और मेट्रो शहरों से आगे टियर-2, टियर-3 और ग्रामीण इलाकों तक विस्तार कर पाएंगी. बंसल ने ये भी कहा कि बिल में इंटरमीडियरीज के लिए कारोबार को आसान बनाने पर भी जोर दिया गया है, जो हर व्यक्ति तक बीमा पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. साथ ही, मजबूत गवर्नेंस और उपभोक्ता सुरक्षा प्रावधान यह सुनिश्चित करते हैं कि विकास का केंद्र पॉलिसीधारक ही रहे. उन्होंने ये भी कहा कि अगर यह बिल सही तरीके से लागू हुआ, तो यह ‘सभी के लिए बीमा’ के लक्ष्य को तेज़ी से आगे बढ़ाएगा और देश के करोड़ों परिवारों के लिए बीमा को ज्यादा सुलभ और मजबूत बनाएगा