Business Khas

You are currently viewing पत्रकारिता को नहीं होने देंगे धूमिल : पंजाब मीडिया एसोसिएशन

पत्रकारिता को नहीं होने देंगे धूमिल : पंजाब मीडिया एसोसिएशन

जालंधर, पत्रकार के नाम पर ठग पत्रकारों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी में पंजाब मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप धामी के रिपोर्ट मुताबिक उन्होंने लिखा की महानगर को वैसे तो मीडिया का हब माना जाता है लेकिन पत्रकार सिर्फ पत्रकार ही होता है चाहे वह न्यूज़ पोर्टल का हो या किसी भी अख़बार का और ब्लैक मेलर सिर्फ ब्लैकमेलर होता है चाहे वह नामी अख़बार का हो या पोर्टल का पंजाब में ऐसे कई लोग है जो पत्रकारिता को धूमिल कर रहे है जिन्हे ना खबर लिखनी आती है ना ही सवाल जवाब लेकिन फिर भी न्यूज़ पोर्टल का कार्ड बनवा कर गली गली घूम कर लोगो के साथ ठगी करना इनका पेशा बन चूका है। ठीक इसी प्रकार अखबारों के कार्ड भी बनवा कऱ लोगो के साथ ठगी करना का काम करते है। जिससे पत्रकार बदनाम होता है।

जिसको मद्दे नजर रखते पंजाब मीडिया एसोसिएशन ने इस अहम् मुद्दे पर चर्चा की है की हमारे पंजाब भर की सभी टीम अपने अपने जिले में ऐसे ब्लैकमैलेरो की लिस्ट जारी कर हर जिले में अपने DC को दी जाएगी और DGP पंजाब को भी दी जाएगी और ऐसे फर्जी पत्रकार जो गले और कमर पर कार्ड लगा घूमते नजर आते है उनपर सख्त से सख्त बनती करवाई की जाये ताकि पत्रकारिता को बदनाम होने से बचाया जा सके