जालंधर, डिप्टी कमिशनर डा.हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के चुने हुए युवाओं को एन.डी.ए. द्वारा हथियारबंद सेनाओं में बतौर कमिशनड अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए सैक्टर- 77, मोहाली में स्थापित की गई महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रोपरेटरी इंस्टीट्यूट ( ए.एफ.पी.आई.) द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब के निवासी एन.डी.ए. में दाख़िला लेने के इच्छुक सी.बी.एस.ई. 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जिनका जन्म 2 जुलाई 2008 से पहले न हुआ हो, महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रोपरेटरी इंस्टीट्यूट में दाख़िला ले सकते है। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी भी इस परीक्षा में भाग ले सकते है परन्तु उनको 11वीं जमात में ही दाख़िल किया जाएगा और वह आयु के मापदण्डों को पूरा करते हो। उन्होंने बताया कि दाख़िला लेने के लिए 02 जनवरी 2025 को लिखित परीक्षा होगी, जिसमें इंग्लिश और सोशल स्टड्डीज़ के प्रश्न शामिल होंगे। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि इस संस्था की तरफ से 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे लड़कों को बढ़िया प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जाती है और एन.डी.ए. की यू.पी.एस.सी. परीक्षा के साथ-साथ सर्विसिज स्लैक्शन बोर्ड की तैयारी में भी मदद की जाती है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण, रहने-सहन, मैसिंग, वर्दियाँ आदि का पूरा ख़र्च पंजाब सरकार द्वारा किया जाता है और विद्यार्थियों को केवल स्कूल फ़ीसों का ही भुगतान करना पड़ता है जो बहुत ज़्यादा सब्सिडी वाली होती हैं। उन्होंने सी.बी.एस.ई 11वीं स्टैंडर्ड में पढ़ रहे विद्यार्थियों को न्योता दिया कि एन.डी.ए. में जाने के इस सुनहरी मौके का अधिक से अधिक लाभ उठा कर देश सेवा के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि और ज्यादा जानकारी के लिए संस्था की वैबसाईट www. afpipunjab. org पर संपर्क किया जा सकता है।
