Business Khas

Latest news

युवाओं को तकनीकी कोर्स का अधिक से अधिक लाभ उठाने का न्योता

जालंधर, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की उपनिदेशक नीलम महे ने बताया कि तकनीकी क्षेत्र की विश्व प्रसिद्ध कंपनियां जल्द ही जालंधर जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करना शुरू करेंगी, जिसके लिए जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो द्वारा इच्छुक विद्यार्थियों की इनरोलमेंट की जा रही है ।

उन्होंने कहा कि ये सभी कोर्स ऑनलाइन होंगे और जनवरी-2025 में शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा कि जिला जालंधर के विद्यार्थियों को सीधे नामी कंपनियों से प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार उत्पत्ति कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट और नैस्कैम के सहयोग से युवाओं को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध करवाने के लिए वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नए प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए जा रहे है।
डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि जिला जालंधर से संबंधित कोई भी 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई. पास या ग्रेजुएट उम्मीदवार इस कोर्स से लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी कोर्स प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशल इंटेलिजंस साइबर सुरक्षा, ई-कॉमर्स, ऑटोमेशन, कंप्यूटर, रोबोटिक प्रौद्योगिकी, हार्डवेयर और कपैसिटी बिल्डिंग से संबंधित हैं और इन कोर्स की अवधि 20 घंटे से 320 घंटे तक होगी।
उन्होंने युवाओं से इन प्रशिक्षण कोर्स का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में अधिक जानकारी या सहायता के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नं. 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।