Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ

अंडे से मारा और… जापानी महिला के साथ दिल्ली में होली के दिन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो राजधानी दिल्ली का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक विदेशी महिला के साथ होली खेल रहे हैं। युवक महिला को जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं। एक युवक ने महिला के सिर पर अंडा तक फोड़ दिया। महिला युवकों से बचने की कोशिश कर रही है। जबरदस्ती होली खेल रहे एक युवक ने महिला के मुंह के पास जाकर ‘हैप्पी होली’ बोला। इस बात से असहज होकर महिला ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इन सभी युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल का भी इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया आया है। उन्होंने कहा, DCW इस वीडियो की जांच करने के लिए और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करेगी। स्वाति ने ट्वीट में लिखा, यह पूरी तरह से शर्मनाक व्यवहार है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया कि यह वीडियो पुराना है। लाइव हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के मुताबिक, जापान की महिला को दिल्ली के कुछ युवकों ने होली के दिन परेशान किया। विदेशी महिला ने जबरदस्ती होली खेलने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया। इस मामले में महिला ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जापान के दूतावास को एक लेटर लिखा है। पुलिस ने दूतावास से महिला के बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लोगों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, जापान की महिला को दिल्ली के कुछ युवकों ने होली के दिन परेशान किया। विदेशी महिला ने जबरदस्ती होली खेलने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया। इस मामले में महिला ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जापान के दूतावास को एक लेटर लिखा है। पुलिस ने दूतावास से महिला के बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लोगों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं।