नई दिल्ली, एक व्यक्ति के अपने घर पर रहते हुए फास्टैग खाते से 220 रुपये का टोल कट गया। उसने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उसने अपनी पोस्ट में स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि वह इस तरह की घटना से बहुत स्तब्ध है। उसका कहना है कि जिस जगह को लेकर उसका फास्टैग टोल कटा है, वह उस जगह गया ही नहीं। शख्स की इस पोस्ट पर फास्टैग की तरफ से भी रिप्लाई आया है। फास्टैग से कथित तौर पर ठगी के शिकार शख्स का नाम सुंदरदीप सिंह है। उसने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लेन-देन का स्क्रीनशॉट शेयर किया। जिसमें देखा जा सकता है कि पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल काटा गया था। सिंह ने आगे दावा किया कि उन्होंने इस महीने उस मार्ग पर यात्रा भी नहीं की है, जिससे टोल शुल्क की वैधता पर सवाल उठते हैं। सुंदरदीप सिंह ने X पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “हाय फास्टैग एनईटीसी। जब मैं घर पर आराम कर रहा होता हूं, तब भी पैसे कट रहे हैं और इस महीने मैंने उस रास्ते से यात्रा भी नहीं की है। क्या हो रहा है?” स्क्रीनशॉट के अनुसार, 14 अगस्त 2024 को दोपहर 2 बजे लाडोवाल टोल प्लाजा पर फास्टैग खाते से 220 रुपये टोल शुल्क काटा गया। उनके फास्टैग खाते में शेष राशि 790 रुपये दिखाई गई है।
अकाउंट से कट गया 220 रुपए का टोल, FASTAG का भी आ गया रिप्लाई
- Post author:businesSsKhas
- Post published:August 17, 2024
- Post category:ਦੇਸ਼
