Business Khas

You are currently viewing अभिषेक बख्शी युवा अकाली दल पंजाब के उपप्रधान नियुक्त

अभिषेक बख्शी युवा अकाली दल पंजाब के उपप्रधान नियुक्त

जालंधर, (अशोक भगत )-बीते दिनों शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जालंधर के युवा कद्दावर नेता अभिषेक बख्शी को अकाली दल में उनके ग्रह निवास पर आकर शिरोमणि अकाली दल में शामिल किया था ,उस समय उन्होंने कहा था कि वह अभिषेक बख्शी को अकाली दल में पंजाब स्तरीय बड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे, को अमलीजामा पहनाते हुए शिरोमणि अकाली दल पंजाब का युवा उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनको नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके अभिषेक बख्शी ने कहा कि वह पार्टी को नई बुलंदियों तक लेजाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे तथा शिरोमणि अकाली दल के जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी को बड़े मार्जिन से जिताने के लिए दिन-रात एक कर देंगे।