महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह अब तक साफ नहीं हो सका है। अटकलें हैं भारतीय जनता पार्टी से देवेंद्र फडणवीस सीएम बन सकते हैं। वहीं, चर्चाएं ये भी हैं कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे राज्य के गृहमंत्रालय में दिलचस्पी ले रहे हैं। फिलहाल, आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि 5 दिसंबर यानी गुरुवार को राज्य में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं कि शिंदे सीएम पद के बदले गृहमंत्रालय पर जोर देते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि राज्य की पूरी पुलिस पर नियंत्रण रखने वाले पुलिस बल को लेकर शिंदे का प्यार शिवसेना में सभी जानते हैं। महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 जब उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ था, तब भी शिंदे गृहमंत्री बनना चाहते थे।
एकनाथ शिंदे की है गृहमंत्री बनने की पुरानी इच्छा
- Post author:businesSsKhas
- Post published:December 2, 2024
- Post category:ਪੰਜਾਬ
