जालंधर, (संजय शर्मा )-मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो कि नाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछले लगभग 22 महीने से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है। सर्व प्रथम मुख्य यजमान राकेश प्रभाकर से सपरिवार वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरांत ब्राह्मणों ने आए हुए सभी भक्तों से हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई । इस सप्ताह श्री शनिदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए कहा कि संसार को भवसागर का दर्जा संतों ने दिया। हीरा का मूल्यांकन तो मनुष्यों ने धन से किया लेकिन हीरा धन नहीं, भजन ही असली धन है। हीरा से भी ज्यादा कीमती मानव जीवन है। जीवन का सही उपयोग नहीं करते हैं तो जीवन खराब हो जाता है। अच्छा जीवन जी कर जीवन का आनंद लेने की बात कही। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि लोग टीवी देखकर या अखबार पढ़कर अच्छी जानकारी लेकर जीवन का आनंद ले सकते हैं। लेकिन मनुष्य टीवी, अखबार तथा प्रवचन देखकर व सुनकर भी अच्छे जीवन का आनंद नहीं लेता। यहां लोग दूसरे की मेहनत को देखते हैं लेकिन उस मेहनत के पीछे कितना संघर्ष है, उसको नहीं देख पाते। उन्होने कहा कि संत मुनियों के बताए मार्ग पर चलने से मानव जीवन कल्याण हो जाता है।
नवजीत भारद्वाज ने मां बगलामुखी धाम के सभी सेवादारों एवं आए हुए सभी भक्तों को बताया कि मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में
शनि अमावस्या पर आलौकिक विशेष हवन यज्ञ 21 जनवरी दिन शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस सु अवसर का पूर्ण लाभ उठाने का आवाहन किया।
इस अवसर पर संजीव सोंधी,राकेश प्रभाकर, मधुकर कत्याल,प्रिंस कौंडल, गौरव कोहली, एडवोकेट राज कुमार, सौरभ अरोड़ा, सोनू छाबड़ा, बावा खन्ना, राजेंद्र कत्याल, रोहित बहल, मानव शर्मा,मोहित बहल, अशोक शर्मा, विक्र म भसीन, गोपाल मालपानी, राघव चढ्ढा, समीर कपूर, अश्वनी शर्मा, संजीव शर्मा, राजेश अग्रवाल, मुकेश चौधरी, मुनीश शर्मा, यज्ञदत्त, यजुर वासन, रोहित भाटिया, राकी, ओंकार सिंह,राकी,करन वर्मा, मुकेश चौधरी, राजेश महाजन, राजीव, दिशांत शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, साबी, लक्की, सुनील जग्गी, प्रिंस, सुनील वर्मा,पंकज, अशोक शर्मा, प्रवीण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
