जालंधर, भारतीय जनता पार्टी के नॉर्थ हल्के के मंडल 4 द्वारा मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल की अध्यक्षता में गुप्ता कॉलोनी में भाजपा सदस्य अभियान चलाया गया। जिसमे विशेष रूप से पूर्व सीपीएस व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित हुए।इस अवसर पर के डी भंडारी ने कहा कि नॉर्थ हल्के के जन-जन के मन में भाजपा संगठन की लोकप्रियता के पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की शक्ति और मेहनत है और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि जालंधर नॉर्थ हल्के में भाजपा की सदस्यता का नया इतिहास रचेंगें।उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत इस बार पार्टी नॉर्थ के सभी मंडलों में नये रिकॉर्ड तोड़ सदस्य बनाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा संगठन सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड बनायेगी।उन्होंने सभी से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं और इस अभियान के जरिए जो लक्ष्य रखा गया है, उसे पूरा करना होगा।उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी राष्ट्रवादी नीतियों के साथ आगे बढ़ रही है और देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस ऑप्शन प्रवीण शर्मा ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड तोड़ महिलाएं शामिल होकर नया इतिहास काम करेगी।उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी जी ने देश के विकास के लिए काम किया है,उन योजनाओं को जनता तक लेकर जाना होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है हमेशा सभी को साथ लेकर उनके विकास पर जोर दिया है।इस अवसर पर सैकड़ो महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की।
जालंधर नॉर्थ हल्के में भाजपा सदस्यता का नया इतिहास रचेगी: केडी भंडारी
- Post author:businesSsKhas
- Post published:September 15, 2024
- Post category:ਪੰਜਾਬ
