इंस्पेक्टर जतन सिंह चौधरी इस समय उत्तरी दिल्ली के कोतवाली थाने में SHO हैं, वह गुर्जर समाज से आते हैं. उन्होंने अपने बेटे हर्षित की शादी आकांक्षा से 28 नवंबर को नोएडा में की. आकांक्षा के पिता अरुण चंडीला पेशे से वकील हैं और नोएडा के गिरधरपुर गांव के रहने वाले हैं. हर्षित और आकांक्षा की शादी 28 नवंबर को बड़ी सादगीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई. इस विवाह ने समाज को नई दिशा देने वाला आदर्श प्रस्तुत किया.
