जालंधर, (संजय शर्मा )- गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक मां बगलामुखी जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया।
नवजीत भारद्वाज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां बगलामुखी जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से 16 मई 2024 दिन गुरुवार को मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है ।
सभी भक्तजनों से इस अवसर पर बढ़-चढ़कर सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर श्री कंठ जज, निर्मल शर्मा,श्वेता भारद्वाज, पूनम प्रभाकर,सरोज बाला, सुनीता, अंजू, गुरवीर, मंजू, प्रिया ,वैशाली,मधु, रजनी, नरेश,कोमल, अनीता, बिंदु , कमलजीत, धर्मपाल, कमलेश, पूजा, काजल, अमरजीत सिंह, जगदीश, सुनील जग्गी, दीपक, प्रिंस कुमार, ,पप्पू ठाकुर, बलदेव सिंह भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।
