जालंधर, (संजय शर्मा)-जल्दी समाप्त मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो कि नाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछले लगभग 22 महीने से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है। सर्व प्रथम वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन मुख्य यजमान एडवोकेट राज कुमार से सपरिवार हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई । इस सप्ताह श्री शनिदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए शिव मिहमा बारे बताया। उन्होने कहा कि संसार में कोई भी व्यक्ति किसी का भी बुरा नही कर सकता है। किसी के साथ अगर बुरा होता है तो सिर्फ उसके कर्म की वजह से उसका बुरा होता है। जीवन में अच्छे कर्म करे और सही मार्ग पर चले, जिनके भाग्य होते हैं वही कथा का श्रवण करते है। भोलेनाथ सुख देना शुरू करते है तो सुखी कर देते हैं। हर जीव को सम्पूर्ण सुख की प्राप्ति होती है जो व्यक्ति जितनी सुविधा में रहता है उतनी ही दुविधा में रहता है। भगवान के मंदिर व कथा में जो व्यक्ति जाता है वो सुख लेकर ही आता है। भगवान शिव के स्मरण मात्र से ही सभी रोगों का नाश होता है। शिव की आराधना हमेशा करे। भगवान का पूजन-अर्चन देखा देखी में कभी नहीं करना। व्रत व साधना में दिखावा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर संजीव सोंधी,गितेश, गौरव कोहली, राजेंद्र गुप्ता, बलजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, मधुकर, गुलशन शर्मा, अश्विनी शर्मा धूप वाले, मुनीश शर्मा, बलदेव शर्मा, अमरेंद्र शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, विक्रांत शर्मा, रोहित मल्होत्ना, पं. रमाकांत शर्मा, विवेक शर्मा,हितेश, रोहित बहल, शाम लाल, गुरबाज, एडवोकेट राज कुमार, मुकेश चौधरी, अभिलक्षय चुघ,सुनील,राजीव, अशीश अग्रवाल, राजन शर्मा, प्रिंस, राकेश, प्रवीण, दीपक ,अनीश शर्मा, संजीव राणा, सुनील जग्गी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
