Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ सम्पन्न

बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ सम्पन्न

जालंधर, मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।

सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान बलजिंदर सिंह से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
मां बगलामुखी के उपासक नवजीत भारद्वाज जी ने सिद्ध मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हुए दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित प्रभु भक्तों को मनुष्य के जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताते है कि आध्यात्मिक शांति, धार्मिक ज्ञान और सांसारिक समस्याओं के निवारण के लिए गुरु का दिशा-निर्देश परमावश्यक है। गुरु शिक्षक ही नहीं है वह अपने शिष्यों का मार्गदर्शन भी करता है।
नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि गुरु की आवाज भगवान की आवाज है। वही ज्ञान और निर्वाण का सच्चा स्त्रोत है। यदि कोई गुरु की कृपा से अपने मन में ईश्वर का नाम बिठा ले, तो ही उसे फल प्राप्ति हो सकती है। कर्म भूमि पर फल पाने के लिए कर्म सबको करना पड़ता है। ईश्वर तो सिर्फ लकीरें देते हैं पर रंग उनमे हमको भरना पड़ता है। गुरु तो ज्ञान का वह प्रकाशपुंज है, जो शिष्य को परमात्मा के द्वार तक जाने का रास्ता प्रशस्त कराता है। गुरु उपकारक है, पूर्णशांति उनमे निहित है। गुरु ही तीनो लोकों में उजाला करने वाला प्रकाशपुंज है। गुरु सिर्फ शिष्य के मन को पकडऩे का काम करता है और सच्चा शिष्य ही ज्ञान और शांति प्राप्त करता है। दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी दूसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।

इस अवसर पर ऋषभ शर्मा, जगदीश डोगरा, पूनम प्रभाकर,सरोज बाला, राकेश प्रभाकर, समीर कपूर, अमरेंद्र कुमार शर्मा, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र,रोहित भाटिया, अमरेंद्र सिंह,बावा खन्ना, विनोद खन्ना, प्रदीप, सुधीर, सुमीत,मनीष,सुक्खा अमनदीप , अवतार सैनी,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,मुकेश,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा,वरुण, नितिश, भोला शर्मा, रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक, प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।