जालंधर, (संजय शर्मा )-मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले ब्राह्मणों ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमित मंत्र माला जाप कर मुख्य यजमान दिक्षा शर्मा से सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतिया डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राय: हम चिंतन करते रहते हैं, लेकिन हममें से अनेक व्यक्तियों को सम्यक रूप से चिंतन करना नहीं आता वस्तुत: हमें चिंतन करना सीखना चाहिए। ध्यान रखें चिंतन शुभ का हो, अशुभ का नहीं। निरंतर शुभ के चिंतन से मन, बुद्धि और हृदय पवित्र होता है। चिंता दूर होती जाती है। चित्त की चंचलता विनिष्ट होती है। हमें हर दिन चिंतन करने की आदत डालनी चाहिए। अच्छी बातों को सुनने-समझने-गुनने से मानसिक-शारीरिक- अध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है। मन-मिस्तष्क मजबूत बनता है। सात्विक विचारों के चिंतन से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। इसी से सात्विक बुद्धि बढ़ती है। हम प्रत्येक क्षण चिंतन में लीन रहते हैं। हमारे भीतर सोचने की प्रक्रिया दिन-रात चलती रहती है। कभी स्थिर नहीं रहती। संगति और वातावरण का प्रभाव भी चिंतन पर पड़ता है। चिंतन से उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है। न बुरा देखें न बुरा सुनें और न बुरा बोलें। ऐसा करना सभी के लिए हितकारी होता है। कभी किसी से कटु या अप्रिय वचन न बोलें। इस लिए सदैव हंसते-मुस्कराते रहें। अपने-पराए का भेदभाव कम करें। कर्म करते चलें और फल की इच्छा न रखें।
हवन यज्ञ शाम 6 बजे से आरंभ होगा। विशाल लंगर भंडारा 8.30 बजे से शुरू होगा।
अवसर पर श्री कंठ जज,पवन, विक्रम भसीन, संजीव सोंधी, रविन्द्र बांसल, प्रिंस कुंडल, अनिल चड्डा,रोहित भाटिया, गौरव कोहली, अमरेंद्र कुमार शर्मा,राजेंद्र कत्याल,राकेश प्रभाकर, बलवंत बाला, मुनीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,रोहित बहल, एडवोकेट राज कुमार,मोहित बहल, अशोक शर्मा, विक्रांत शर्मा, गोपाल मालपानी, राघव चढ्ढा, समीर कपूर, अिश्वनी शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश चौधरी, अमरेंद्र सिंह,संजीव सांविरया, मुनीश शर्मा, यज्ञदत्त, राकी,बावा जोशी, पंकज,करन वर्मा, राजेश महाजन, संजीव शर्मा, गुप्ता,मानव शर्मा, राजीव, दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, पंकज, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, साबी,अभिलक्षय चुघ,लक्की,वावा खन्ना, सुनील जग्गी,प्रिंस,पंकज, प्रवीण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
