Business Khas

Latest news
ਬੂਥ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਹੁਣ 3 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਭਰਨਗੇ ਗਣਨਾ ਫਾਰਮ  ₹257.32 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜਮਾਰਗ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਰਸਤਾ ਸਾਫ਼ ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों
You are currently viewing मोहिंदर भगत ने संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद

मोहिंदर भगत ने संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद

जालंधर, (संजय शर्मा)- गुरु रविदास महाराज के 648 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर डेरा संत सरवण दास जी सचखंड बल्ला के प्रमुख संत निरंजन दास जी की अध्यक्षता में आज दोपहर सिटी रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास महाराज के जन्मस्थल सीर गोवर्धन वाराणसी के लिए एक विशेष ट्रेन बेगमपुरा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई है। श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती मनाने के लिए लगभग 1550 तीर्थयात्री वाराणसी में श्री गुरु रविदास के जन्म स्थान पर जा रहे है। इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विशेष तौर पर पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने संत निरंजन दासजी महाराज से आशीर्वाद लिया और बेगमपुरा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने सभी श्रध्दालुओं को इस पावन पर्व की बधाई देते कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी ने अपना पूरा जीवन छुआछूत उन्मूलन, महिलाओं के सशक्तिकरण और दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए लगाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके मार्गदर्शन पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए।

उन्होंने संत निरंजन दास जी के नेतृत्व में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर संत निरंजन दासजी का स्वागत किया।