Business Khas

Latest news
ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਲਈ ਬਦਲਦਾ ਦੌਰ, ਏਆਈ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਬਣੀ ਵੱਡੀ ਚੁਣੌਤੀ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇਵਗੌੜਾ ਦੀ ਪਤਨੀ ਚੇਨੰਮਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਭਾਰਤ ਦੇ ਪੁਲਾੜ ਇਤਿਹਾਸ ‘ਚ ਇਤਿਹਾਸਕ ਪਲ, ਵਿਕਰਮ-1 ਸ੍ਰੀਹਰੀਕੋਟਾ ਤੋਂ ਲਾਂਚ ਕੈਨੇਡਾ ਦੀ ਜਿੰਮ ਤੋਂ ਸਿੱਖ ਸ਼ਖਸ ਨੂੰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਬਾਹਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 8 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ ਲੂ ਦਾ ਅਲਰਟ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ 1000 ਰੁਪਏ ਸਕੀਮ ਵਿਚ ਫਰਜ਼ੀਵਾੜਾ ਬੂਥ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਹੁਣ 3 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਭਰਨਗੇ ਗਣਨਾ ਫਾਰਮ  ₹257.32 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜਮਾਰਗ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਰਸਤਾ ਸਾਫ਼ ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ
You are currently viewing विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक विशेष सभा करायें

विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक विशेष सभा करायें

लखनऊ, यूपी में कल यानी 23 अगस्‍त को शाम को एक घंटे के लिए स्‍कूल खुलेंगे।इस दौरान चन्द्रयान-3 की लैंडिंग को प्रदेश के स्कूली बच्चे टीवी या यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के माध्यम से देखेंगे। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से मिले निर्देश के बाद योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने इसके लिए स्कूलों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

महानिदेशक स्‍कूल शिक्षा और राज्‍य परियोजना निदेशक कार्यालय से जारी सर्कुलर में सभी प्राचार्यों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक विशेष सभा करायें। सीधा प्रसारण में सम्मिलित होने के लिए विद्यालयों को जरूरी निर्देश जारी करें। जारी की गई सूचना में कहा गया है कि भारत की अंतरिक्ष अन्‍वेषण की खोज चंद्रयान-3 मिशन के साथ ही एक उल्‍लेखनीय मील के पत्‍थर तक पहुंच गई है जो चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्‍वपूर्ण कदम है। बताया गया है कि 23 अगस्‍त को शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण ISRO Website (https://www.isro.gov.in/) एवं ISRO का आधिकारिक YouTube Channel और DD National पर किया जाएगा। भारत के चंद्रयान-3 का चांद पर उतरना एक यादगार मौका है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाएगा बल्कि युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक स्‍कूलों को खोलने के लिए कहा गया है। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने का लाइव प्रसारण बच्‍चों को दिखाया जाएगा।