Business Khas

Latest news
सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई संध्या फेरी ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ
You are currently viewing विधानसभा उपचुनाव में मिली इतिहासिक जीत के बाद अब नगर निगम चुनावों में रचेंगे इतिहास

विधानसभा उपचुनाव में मिली इतिहासिक जीत के बाद अब नगर निगम चुनावों में रचेंगे इतिहास

जालंधर, पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर जालंधर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व आप के जिला प्रधान (शहरी) अमृतपाल सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के मार्गदर्शन और आप विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की हैं।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों को आम आदमी पार्टी की सरकार की लोकप्रियता की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था जिस में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को पास कर दिया हैं।अमृतपाल ने कहा कि तीन विधानसभा में इतिहासिक जीत के बाद अब दिसंबर महीने में होने वाले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर समेत सभी पांचों जिलों में अपना मेयर बनाएगी। निकाय चुनावों के लिए आप का एक एक कार्यकता सभी विरोधी पार्टियों का सुपड़ा साफ करने के लिए तैयार हैं। हरेक वार्ड में आम आदमी पार्टी के वर्कर चुनाव जीतने के लिए डटे गए हैं।

उन्होंने कहा कि उपचुनावों में मिली प्रचंड जीत से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहले से और भी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है।उन्होंने कहा कि अब जालंधर में आम आदमी पार्टी इतिहास रचेगी और पार्टी की झोली में जीत दर्ज करके डाली जाएगी। और जालंधर में पहली बार होगा कि जालंधर में आम आदमी पार्टी मेयर बनाया जाएगा।