नई दिल्ली, अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के चौथे और अंतिम मुकाबले में विराट कोहली ने शतक जड़ रेड बॉल क्रिकेट में भी अपनी सेंचुरी के सूखे को खत्म कर दिया है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कोहली के बल्ले से 1206 दिन बाद शतक निकला। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी आखिरी सेंचुरी बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 को लगाई थी। कोहली ने टेस्ट करियर का 28वां शतक 241 गेंदों में पूरा किया और इस दौरान उन्होंने मात्र 5 चौके ही लगाए। यह उनके इंटरनेशनल करियर का कुल 75वां शतक है।
विराट कोहली ने खत्म किया टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा, 1206 दिनों के बाद ठोकी सेंचुरी
- Post author:businesSsKhas
- Post published:March 12, 2023
- Post category:ਦੇਸ਼
