Business Khas

स्कूटी पर बैठकर चला रहा था युवक, बाइक सवार युवक ने छीना फोन

एक मामला जालंधर के ढन मोहल्ले से सामने आया है। जहां एक युवक अपनी गली में एक्टिवा पर बैठकर मोबाइल चला रहा था, कि तभी एक बाइक सवार युवक आया और उसका मोबाइल छीन लिया।गनीमत रही कि आरोपी युवक ने जब मोबाइल छीना तो उसी समय वो मोबाइल नीचे गिर गया और मोबाइल लूटने से बच गया। यह घटना सारी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दूसरी तरफ पुलिस ने भी इन लुटेरों पर शिकंजा कसा हुआ है। जब पुलिस की पकड़ में ऐसे शरारती तत्व आते है तो इनको भी लूट करने का अंजाम पुलिस की तरफ से अच्छे तरीके से मिलता है।रोजाना की तरह अपने मालिक के घर के बाहर उनके लिए खाना लेने गया था। खाना बनने में समय था तो वह बाहर बैठा मोबाइल चला रहा था कि इतने में एक मोटरसाइकिल सवार युवक आया और मोबाइल छीन कर फरार होने लगा। लेकिन जब उक्त युवक ने मोबाइल छीना तो उसके अपने हाथ से मोबाइल सड़क पर गिर गया। जिसके चलते यह मोबाइल बच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है और वीडियो फुटेज भी पुलिस को दे दी गई है।