Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing संगठन पर्व के दौरान जालंधर मंडल नंबर 15 में चलाया सदस्यता अभियान

संगठन पर्व के दौरान जालंधर मंडल नंबर 15 में चलाया सदस्यता अभियान

जालंधर, आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर में पड़ते मंडल नंबर 15 में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश मोहन बजाज की अध्यक्षता में भाजपा का संगठन पर्व के दौरान जालंधर मंडल नंबर 15 में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रभारी किशनलाल शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल के लोगों के घर घर जाकर नए सदस्य बनाए गए।

इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली के बाद अब सभी लोग आम आदमी पार्टी से तंग आ गए है।लोग विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा 2027 में पंजाब में भी कमल खिलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता निरंतर मजबूत हो रही है। श्री शर्मा ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान पार्टी के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक अहम कदम है। इससे संगठन को समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें जिम्मेदारी देने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ें और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रवाद, विकास और अंत्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, और यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

इस अवसर पर रोहित औरों,अनिल, कमलेश, रीना, प्रदीप, कुलदीप सिंह, सीमा, नगीगना मदन, अश्वनी शर्मा, रजनी, तुलसी अरोड़ा,गीता, निश्चित मित्तल अन्य मौजूद रहे।