Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में माता की चौकी का आयोजन किया

जालंधर, (संजय शर्मा)- माता की चौकी में महंत अश्वनी शर्मा एंड पार्टी ने गणेश वंदना के साथ शुरुआत की। जिसके बाद गायक कलाकारो महंत अश्वनी शर्मा व विधायक रमन अरोड़ा ने भजनो को सुनाकर उपस्थित मां भक्तो को देर रात तक झूमने पर विवश किया। चौंकी में उपस्थित मां भक्तो की सर्द भरी रात में आस्था कम नही हुई बल्कि देर रात तक भक्त भजनो पर झूमते हुए नजर आए। माता की चौकी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज का जन्म दिन भी केक काट कर संगत की तरफ से मनाया गया। इससे पहले धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज ने उपस्थित भक्तो को आशीर्वाद के रुप में प्रवचनो का आशीवर्चन देते हुए मन, वचन व काया का विश्लेषण करते हुए कहा हमें यह तीन साधन इस शरीर के साथ प्राप्त हुए है। इसी से नरक त्रियंच मनुष्य देव गति में जहां जाना चाहे वहां हम जा सकते हैं। इसके अलावा परमात्मा पद तक प्राप्त कर सकते हैं। जितनी भी आत्मा अरिहंत बनी है व भविष्य में भी बनेगी वे भी मन वचन काया को परम विशुद्ध बनाकर बनी है। मानव को आज भी यही तीनों साधन प्राप्त है। हमने इनका महत्व नहीं समझा, हम सोचते हैं ये तो सहज में प्राप्त हो गए हैं कितु आगम अनुसार अनंत अनंत पुण्य के उदय से ही ये साधन हमें उपलब्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि एक नर मानव भव रूपी संसार सागर के किनारे आकर भी इसका सदुपयोग नहीं किया तो जीती बाजी हम हार जाते हैं। समझदार मानव इस भव को पाकर इसका सदुपयोग करता है ना समझ इस बहुमूल्य जीवन को कचरे की तरह दुरु प्रयोग कर फेंक देता है। हमारा कर्तव्य है हम हमेशा मन वचन काया को शुभ से शुभतम बनाने का प्रयास करें। जिसके बाद मां भक्तो के लिए प्रसाद रुपी लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह के.पी, श्रीकंठ जज, प्रिंस कौंडल, राकेश प्रभाकर, मोहित बहल, बावा खन्ना, समीर कपूर,संजीव शर्मा, अनिल चड्डा, रोहित भाटिया, रोहित मल्होत्ना, गौरव कोहली, लवली रल्हन,बावा जोशी, रोहित बहल, एडवोकेट राज कुमार, गोपाल मालपानी, विक्र म भसीन, अशोक शर्मा, विक्र ांत शर्मा, राघव चढ्ढा, मुकेश चौधरी,समीर कपूर, अश्विनी शर्मा, संजीव, संजीव सांवरिया, मुनीश शर्मा, यज्ञदत्त, राकी, पंकज,करन वर्मा, राजेश महाजन, मानव शर्मा, राजीव, दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, राकेश,सौरभ मल्होत्ना,हंस राज,दीपु ठाकुर, अभिषेक भनोट, श्याम साहनी, ठाकुर बलदेव सिंह,अभिलक्षय चुघ, लक्की, सुनील जग्गी, प्रिंस, पंकज, प्रवीण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।