Business Khas

Latest news
ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਸਤਰਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਨਾਲ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਬੇਅਦਬੀ ਸਬੰਧੀ ਸੋਧ ਬਿੱਲ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਹੋਣ ਤੇ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋਰਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਹਿਜੋਗ ਦੇਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ  ਸ. ਭੂਪਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਅਤੇ ਡਾ. ਜਗਜੀਤ ਕੌਰ ਬਜਾਜ ਨੇ 36ਵੀਂ ਵਿਆਹ ਦੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਖੁਸ਼ੀ-ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਹਿਰੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਘਿਰੇ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵੇਲੇ 15 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਖਿਡਾਰੀ ਵੈਭਵ ਸੂਰਿਆਵੰਸ਼ੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧ ’ਚ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ’ਚ ਅਹਿਮ मजदूरों को 5 किलोग्राम के एफ.टी.एल. एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए
You are currently viewing आश्रम में बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ मनाई दिवाली

आश्रम में बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ मनाई दिवाली

जालंधर, (संजय शर्मा)-पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय अपाहिज आश्रम में दिवाली को समर्पित एक समारोह में शिरकत करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों के कल्याण के लिए आगे आने वाले समाजसेवियों और सामाजिक सेवा संगठनों की सराहना की और सभी को मानवता की सेवा के लिए आगे आने का न्योता दिया।

इस मौके पर उनके साथ पद्मश्री विजय चोपड़ा और डिवीजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सहित समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सेवा ही मानव जीवन का असली सौंदर्य है और वह स्थान बहुत पवित्र है, जहां मानवता की सेवा की जाती है। उन्होंने आश्रम के लिए 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की और राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उन्होंने आश्रम एवं लाला राम किशोर कपूर विकलांग ट्रस्ट एवं स्वर्गीय प्रो. संत सिंह की याद में उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आश्रम में निभायी जा रही सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
उन्होंने आश्रम के पदाधिकारियों को मानवता की सेवा के लिए और अधिक सक्रियता के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं अन्य लोगों को भी सामाजिक कल्याण कार्यों में भाग लेने को कहा।
इस दौरान अपाहिज आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर, सुनीता कपूर, डा. जगदीप सिंह, डा. गगनदीप सिंह आदि भी मौजूद रहे।