Business Khas

You are currently viewing उम्मीदवारों की सूची साधना सिंह का भी नाम शामिल

उम्मीदवारों की सूची साधना सिंह का भी नाम शामिल

लखनऊ, बीजेपी ने अपने 14 राज्यसभा सांसद के उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें साधना सिंह का भी नाम शामिल है. साधना सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली हैं और मुगलसराय विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक भी रह चुकी हैं. साधना सिंह ने 2017 विधानसभा चुनाव में मुगलसराय विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल यादव को हराकर जीत हासिल की थी. 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने साधना सिंह को टिकट नहीं दिया था. बल्कि उनके स्थान पर मुगलसराय विधानसभा से रमेश जायसवाल को टिकट दिया गया था, जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में मुगलसराय से जीत हासिल की.

साधना सिंह को चंदौली जिले में एक जुझारू नेता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने अपने शुरुआती दिनों से ही व्यापार मंडल से जुड़कर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाती रहीं. राजनीतिक कैरियर की बात करें तो शुरुआती दिनों से ही साधना सिंह भाजपा से जुड़ी थीं. कई वर्षों तक साधना सिंह ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद 2019 में भारतीय जनता के टिकट पर मुगलसराय विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.

साधना सिंह को राज्यसभा भेजे जाने की सूचना आते ही चंदौली में भी साधना सिंह के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह फैल गया. साथ ही साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गई. साधना सिंह क्षत्रिय बिरादरी से आती हैं और सामने 2024 के लोकसभा का चुनाव हैं ऐसे में साधना सिंह को राज्यसभा भेजने के फैसले के पीछे चंदौली लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती देने के एंगल को भी देखा जा रहा है.

साधना सिंह की उम्र तकरीबन 47 साल है. उनके पति का नाम छविनाथ सिंह है जो कृषक हैं. शिक्षा दीक्षा की बात करें तो इन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी वाराणसी से 1997 में ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त की है. साधना सिंह को राज्यसभा के लिए नामित होने की घोषणा के बाद चंदौली में साधना सिंह के समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है.