जालंधर, (मिंकल)-हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन अधीन जिला चुनाव आफिस के सहयोग से 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समागम का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप एडीसी श्री वरिंदर बाजवा, एसडीएम श्री अमनदीप सिंह, तहसीलदार श्री सुखदेव व उनके साथ जिला गाइडैंस एवं स्वीप नोडल आफिसर सुरजीत लाल, श्री पूजा महंत, श्री विवेक जोशी उपस्थित रहे। संस्था परंपरानुसार सर्वस्व गणमान्य अतिथियों का प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. सुरजीत लाल ने समस्त कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। मतदान दिवस को समर्पित नुक्कड़ नाटक – वोट पाओ, देश बचाओ को एनएसएस यूनिट के वालंटियर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसको डॉ. वीना अरोड़ा एवं डॉ. ज्योति गोगिया के संरक्षण में तैयार किया गया। इस उपरान्त नव मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण में सर्वप्रथम प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को लगातार 8वीं बार मतदाता दिवस के आयोजन हेतु एवं मतदान दिवस में सराहणीय योगदान हेतु प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपरांत श्री कुलदीप सिंह बैस्ट बीएलओ, श्री अमनपाल बैस्ट पीआरओ, डॉ. सुरजीत लाल, बैस्ट स्वीप नोडल आफिसर, श्री तेजपाल कोआर्डिनेटर, स्वीप ऑयकन श्री विवेक जोशी, विशिष्ट वोटर श्री परमिंदर कुमार, विवेक कुमार, श्री हरवेल, बेस्ट डीपीआर – श्री राकेश वासी, श्रीमती संगीता को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके सहयोग हेतु सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार श्री सुखदेव द्वारा सबके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान एवं सैल्फी कार्नर का भी विशेष रूप से आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं-पोस्टर मेंकिंग, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली एवं निबन्ध लेखन के विजित छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया, श्रीमती नीटा मलिक एवं श्रीमती अल्का शर्मा के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।
एच.एम.वी. में जिला चुनाव आफिस के सहयोग से 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित
- Post author:businesSsKhas
- Post published:January 25, 2023
- Post category:ਪੰਜਾਬ
