दौराला, मेरठ के दौराला में समलैंगिक सहेली को लेने के लिए उसकी ससुराल पहुंची युवती ने बवाल खड़ा कर दिया। इस बात का विरोध करने पर सहेली के पति का सिर लोहे की रॉड से हमला करके फाड़ दिया और घायल कर दिया। इस मामले में युवती के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी गई है। मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी युवती मुजफ्फरनगर में ही कुछ माह पूर्व कंप्यूटर कोचिंग कर रही थी। कोचिंग सेंटर में मुजफ्फरनगर निवासी दूसरी युवती भी आती थी। दोनों की दोस्ती हो गई और दोनों के बीच समलैंगिक संबंध बन गए। एक जनवरी को दोनों सहेली घर छोड़कर फरार हो गई। इसके बाद एक युवती के पिता ने मुजफ्फरनगर नई मंडी थाने में दूसरी युवती और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने दोनों सहेली को बरामद कर लिया था और दोनों पक्ष में समझौता हो गया था। एक युवती के परिजनों ने उसकी शादी यहां दौराला थाना क्षेत्र के गांव में दो माह पूर्व कर दी थी। दूसरी युवती स्कूटी लेकर बुधवार दोपहर दौराला के गांव में अपनी सहेली की ससुराल पहुंच गई। महिला के पति ने विरोध किया और युवती को घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान युवती ने सहेली के पति पर लोहे की रॉड से हमला कर सिर फाड़ दिया। लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया। युवती की स्कूटी से बीयर की बोतलें और नशीले सामान मिले थे। मामले में पुलिस ने युवती के खिलाफ तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है और परिजनों को सूचना भी दी है।
गर्लफ्रेंड के पति का रॉड से फोड़ा सिर
- Post author:businesSsKhas
- Post published:April 4, 2024
- Post category:ਦੇਸ਼
