आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है. बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी करने के बाद अब दूसरी लिस्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं और उम्मीद लगाई जा रही है कि पार्टी जल्द ही अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. अब जानकारी आ रही है कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति सोमवार शाम को बैठक करेगी, जहां गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना की बची हुई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी. दरअसल, गुजरात-महाराष्ट्र और तेलंगाना की बीच हुई लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की चर्चा के लिए बीते तीन दिन से बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हो रही है. शनिवार देर रात दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की. इस बैठक में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गुजरात बीजेपी इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के साथ-साथ तेलंगाना के बीजेपी नेता शामिल थे.
गुजरात-महाराष्ट्र की सीटों पर मंथन, कल CEC की अहम बैठक
- Post author:businesSsKhas
- Post published:March 10, 2024
- Post category:ਦੇਸ਼
