Business Khas

Latest news
ਬੂਥ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਹੁਣ 3 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਭਰਨਗੇ ਗਣਨਾ ਫਾਰਮ  ₹257.32 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜਮਾਰਗ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਰਸਤਾ ਸਾਫ਼ ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों
You are currently viewing जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 38 स्थानों और 17 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 38 स्थानों और 17 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की

जालंधर,सीनियर पुलिस कप्तान गुरमीत सिंह ने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह नशे का कारोबार बंद कर दें, क्योंकि पंजाब सरकार के ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज 38 जगहों पर छापेमारी के दौरान 53 संदिग्धों की तलाशी ली गई और 17 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। छापेमारी में 1 मामला दर्ज किया गया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 52 नशीली गोलियां बरामद की गई।

एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी के लिए सेफ पंजाब एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9779100200, 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

उन्होंने जनता से ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में एकजुट होकर पंजाब को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने की भी अपील की।