Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing पूनम पांडे की झूठी मौत की खबर जैसे ही सामने आई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू

पूनम पांडे की झूठी मौत की खबर जैसे ही सामने आई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू

सभी ने पोस्ट कर पूनम को जमकर खरी खोटी सुनाई। ऐसे में अब बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने भी पूनम की झूठी खबर पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया। उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में आई हैं। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उर्फी बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे उन्होंने सोकर उठते ही क्लिक किया है। इस तस्वीर में उर्फी सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही हैं और उनके बाल काफी बिखरे हुए हैं।

इस तस्वीर के साथ उर्फी जावेद ने काफी मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘हैलो दोस्तों… मैं मरी नहीं हूं। सिर्फ हैंगओवर को लेकर जागरुकता फैला रही हूं। जब आप ड्रिंक कर रहे होते हैं, आज जिंदा महसूस करते हैं। लेकिन अगले ही दिन। आप मरा हुआ महसूस कर रहे होते हैं। लेकिन आप सही में मरते नहीं हैं।’ उर्फी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘पहली बार आप फनी लगीं।’ एक ने लिखा, ‘पूनम पांडे जिंदा है मैडम।’ आपको बात दें कि पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी, जो बाद में झूठ निकली।