Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर द्वारा पासपोर्ट मेला 29 को

जालंधर, क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर, जालंधर 29 अक्तूबर को अपने कार्यालय में पासपोर्ट मेले का आयोजन कर रहा है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने बताया कि यह पासपोर्ट मेला उन पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो विदेश में भारतीय मिशनों/दूतावासों द्वारा जारी आपातकालीन प्रमाणपत्रों पर भारत की यात्रा कर चुके है या निर्वासित हो चुके है और जिन्होंने मार्च 2024 तक पासपोर्ट के लिए 31 आवेदन कर रखे है एंव उनके आवेदन किसी कारण से आरपीओ, जालंधर में लंबित है।

उक्त आवेदकों से अनुरोध है कि वे अपने संबंधित दस्तावेज 29 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच वॉक-इन श्रेणी/बिना अपॉइंटमेंट के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, एससीओ नंबर 42-51 पॉकेट 1, निकट बस स्टैंड, जालंधर में लेकर आ सकते है।

इसके अलावा इस दिन कार्यालय में सामान्य ऑफलाइन और ऑनलाइन पूछताछ सेवा बंद रहेगी, इसलिए पासपोर्ट मेले में आने वाले आवेदकों के अलावा अन्य आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे उक्त तिथि यानी 29 अक्तूबर को न आएं

उन्होंने आम जनता से कहा गया है कि वे अपनी पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए सीधे विदेश मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल www.passportindia.gov.in से आवेदन करें और किसी एजेंट या बिचौलिए के संपर्क में न आएं।

आवेदक पासपोर्ट आवेदन से संबंधित किसी भी अन्य प्रश्न या जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कार्यालय आ सकते है।