Business Khas

Latest news
SIR: ਜਿਨ੍ਹਾਂ 20 ਸੂਬਿਆਂ ‘ਚ ਵੋਟਾਂ ਕੱਟੀਆਂ ਗਈਆਂ, ਉੱਥੇ ਮੁੜ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਏਗਾ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਤਰਨਤਾਰਨ ਬਾਰਡਰ ‘ਤੇ ਘੁਸਪੈਠ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ, BSF ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ‘ਚ 2 ਘੁਸਪੈਠੀਏ ਢੇਰ अमेरिका: सज़ा-ए-मौत पाने वाली क़ैदी दो ज़हरीले इंजेक्शन के बाद भी ज़िंदा ਮੁੱਕੇਬਾਜ਼ੀ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ, ਭਾਰਤ ਦੀ ਦੂਜੀ ਮਹਿਲਾ ਬਣੀ ਮਾਨਸਾ ਜੇਲ੍ਹ ‘ਚ ਪਾਸਟਰ ਬਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਵਿਗੜੀ ਤਬੀਅਤ भक्ति के मार्ग पर संकल्प अडिग हो, सिर जाए पर कदम न डगमगाए- नवजीत भारद्वाज ਕੁਸ਼ਤੀ ਫ੍ਰੀਸਟਾਈਲ ਅੰਡਰ-21 ਲੜਕੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ‘ਚ ਵੰਸ਼ ਨੇ ਮਾਰੀ ਬਾਜ਼ੀ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਪੇਂਡੂ ਵਿਕਾਸ) ਦਿਵਿਆ ਪੀ. ਨੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਲਈ ਕੀਤੀ ਸਮੀਖਿਆ ਮੀਟਿੰਗ केरन डेरे में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बाबा भगता साध महाराज जी का 274वां जन्मोत्सव ਪਰਿਵਾਰ ਲਈ ਘਰ ਤੇ ਆਪਣੀ Dream Car ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਬਣਾਇਆ ਪਲਾਨ
You are currently viewing राज्य सरकार की दोगली नीतियों को समझ चुके हैं युवा, शहीदों का अपमान बरदाश्त नहीं करेंगे : रिंकू

राज्य सरकार की दोगली नीतियों को समझ चुके हैं युवा, शहीदों का अपमान बरदाश्त नहीं करेंगे : रिंकू

जालंधर/मोहाली, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में बने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से पर्दा हटाकर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे भाजपा नेताओं के साथ जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने गिरफ्तारी देते हुए कहा कि राज्य की भगवंत मान की सरकार शहीदों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को तिरपाल से ढक कर रखा गया है। शहीद की प्रतिमा से सरकार पर्दा ही नहीं हटा रही है, जिससे शहीदों का अपमान भाजपा बिल्कुल बरदाश्त नहीं करेगी।

सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब के युवा शहीद भगत सिंह जी का अपमान कतई बरदाश्त नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार दोगली है, एक तरफ जहां शहीद भगत सिंह की तस्वीर दफ्तरों में लगाने का ढोंग कर रही है, दूसरी तरफ शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को 6 महीने से तिरपाल में लपेटकर रखा है। सरकार की ये दोगली नीति राज्य के युवा समझ चुके हैं। जिससे आज युवाओं ने हुंकार भरकर शहीद की प्रतिमा से पर्दा हटाने का आह्वान किया।

सुशील रिंकू ने कहा कि इसी क्रम में आज सैकड़ों युवाओं के साथ भाजपा वर्करों ने शहीद की प्रतिमा से पर्दा हटाकर श्रद्धांजलि देने के लिए एकजुट हुए थे। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते शहीदों को पर्दे में रहना पड़ रहा है। सुशील रिंकू ने कहा कि शहीद की प्रतिमा पर 6 महीने से पर्दा पड़ा हुआ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। रिंकू ने बताया कि मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 35 फीट ऊंची प्रतिमा उनके जन्मदिन पर लगाई गई थी, लेकिन अभी तक सरकार शहीद की प्रतिमा से पर्दा नहीं हटा सकी है।