Business Khas

Latest news
ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ
You are currently viewing दो महिलाएं दोनों ने एक ही आदमी को अपना पति होने का दावा किया

दो महिलाएं दोनों ने एक ही आदमी को अपना पति होने का दावा किया

यूपी, यूपी के आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में बहुत ही दिलचस्प मामला सामने आया है. केंद्र में दो महिलाएं पहुंचीं और दोनों ने एक ही आदमी को अपना पति होने का दावा किया. साथ ही उस आदमी को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई. पति को पाने के लिए दोनों औरतों के बीच परिवार परामर्श केंद्र में जमकर ड्रामा हुआ. परामर्श केंद्र में दोनों औरतें एक दूसरे पर बाहर वाली होने का आरोप लगाने लगीं.

जानकारी के मुताबिक दोनों ही महिलाएं एक ही जिले की रहने वाली है और दोनों का पति भी एक ही है. हालांकि फर्क बस इतना है कि युवक ने एक से लव मैरिज की है और दूसरे से अरेंज मैरिज. केंद्र में दोनों एक दूसरे पर अपने पति को जाल में फंसाने का दावा कर रही थीं. काउंसिलिंग के दौरान दोनो ने बताया कि एक ने 2020 में शादी होने और दूसरी ने 2022 में शादी की है.

काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि युवक ने 2020 में एक महिला से लव मैरिज की थी और उसे घर से अलग रखा हुआ था. ऐसे में दो साल बाद परिवार वालों के कहने पर युवक ने दूसरी शादी कर ली. ऐसे में जब काउंसिल ने दोनों महिलाओं से शादी का सबूत दिखाने को कहा तो अरेंज मैरिज वाली ने शादी के कार्ड से लेकर फेरे तक की तस्वीरें दिखा दीं. वहीं, पहली वाली ने कहा कि उसकी शादी मंदिर में हुई थी. काउंसलर ने मामला बिगड़ते देख दोनों को अगली तिथि पर शादी के साक्ष्य और स्वजन को लेकर आने के निर्देश दिए हैं.