Business Khas

Latest news
सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई संध्या फेरी ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ
You are currently viewing रूस ने जन्म दर बढ़ाने के लिए एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया

रूस ने जन्म दर बढ़ाने के लिए एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया

रूस, कई देशों में इस समय जन्म दर काफी कम हो गया है. इसमें चीन सबसे आगे है. अब तक इन देशों ने इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं. रूस का भी इन देशों में अब नाम जुड़ गया है. रूस ने जन्म दर बढ़ाने के लिए एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया है. रूस के एक क्षेत्र विशेष में लड़कियों के लिए खास ऐलान किया गया है. वह वहां 25 साल से कम आयु की छात्राओं को स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बदले में 100,000 रूबल (लगभग 81,000 रुपये) देने की पेशकश की गई है.

मॉस्को टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य जन्म दर में ऐतिहासिक गिरावट के बीच देश की जनसंख्या वृद्धि का समर्थन करना है. यह प्रोत्साहन राशी 25 साल से कम उम्र की महिला छात्रों के लिए उपलब्ध है. जो स्थानीय विश्वविद्यालय या कॉलेज में फुल टाइम रूप से एनरोल्ड हैं. साथ ही करेलिया क्षेत्र में रहती हैं.हालांकि, यह योजना उन माताओं के लिए उपलब्ध नहीं है जो मृत बच्चे को जन्म देती हैं.

कानून यह स्पष्ट नहीं करता है कि अगर अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम के कारण बच्चे की मृत्यु हो जाती है, तो भुगतान रद्द कर दिया जाएगा या विकलांग बच्चों की माताएं प्रोत्साहन के लिए पात्र हैं या नहीं. इसके अलावा, नीति में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि युवा माताओं को बच्चे की देखभाल या प्रसवोत्तर रिकवरी के लिए अतिरिक्त सहायता मिलेगी या नहीं.