Business Khas

You are currently viewing ऐश्वर्या-अभिषेक को आराध्या की परवरिश में आ रही है परेशानी

ऐश्वर्या-अभिषेक को आराध्या की परवरिश में आ रही है परेशानी

नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के लिए साल 2024 काफी कठिन रहा. पिछले साल दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हुई. ग्रे डिवोर्स का एक पोस्ट अभिषेक बच्चन ने क्या लाइक किया कि लोगों ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि अब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच में कुछ सही नहीं है. महीनों तक सुर्खियां बनने के बाद हालांकि जूनियर बी ने चुप्पी तोड़ी और उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के साथ रिश्ते पर बात की. अभिषेक ने ऐश्वर्या को लेकर कहा कि मेरी पत्नी मेरी है. वहीं, साल के आखिरी महीने में जब कपल एक साथ हंसी खुशी नजर आए तो लोगों को लगने लगा कि सब ठीक है.

पिछले दिनों उन्होंने सीएनबीसी को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों को खारिज करने से लेकर अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या की परवरिश के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने इशारा किया तब और अब की परवरिश में क्या अंतर आ गया है.