Business Khas

Latest news
सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई संध्या फेरी ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ
You are currently viewing भारतीय नस्ल की गाय 40 करोड़ रुपये में बिकी गिनीज बुक में नाम दर्ज

भारतीय नस्ल की गाय 40 करोड़ रुपये में बिकी गिनीज बुक में नाम दर्ज

ब्राजील, ब्राजील के मिनास गेरैस में इन दिनों पशुओं का मेला लगा है, जहां भारतीय नस्ल की गाय सबसे महंगे दाम में बिकी. इस गाय का नाम वियाटिना-19 है. 40 लाख रुपये की कीमत पर इस गाय को खरीदा गया. वियाटिना-19, नेल्लोर नस्ल की गाय है. यह नस्ल भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पाई जाती है.

वियाटिना-19 नाम की यह गाय देखने में जितनी खूबसूरत है. उतनी ही ज्यादा इसमें विशेषताएं भी हैं. इस गाय ने मिस साउथ अमेरिका का टाइटल भी जीता था. इसके बाद से ही यह गाय चर्चा में है. दुनिया के कई देशों में इस गाय की बछड़ों को लोग लेकर गए हैं ताकि अच्छी नस्ल गायें तैयार की जा सकें. यही वजह है कि जब इस गाय के लिए बोली लगाई गई तो एक ग्राहक ने 40 करोड़ रुपये तक का ऊंचा मूल्य चुकाने का फैसला लिया.

यह गाय बेहद कम देखभाल के साथ भी कठिन परिस्थिति वाले इलाकों में रह लेती हैं. सफेद फर और कंधे पर ऊंचे हंप वाली इन गायों की यह विशेषता है कि ये ऊंटों की तरह लंबे समय तक के लिए खाने और पीने की सामग्री को स्टोर कर लेती हैं. इसके चलते इनका रेगिस्तान, गर्म वाले इलाकों में रहना आसान होता है. यही कारण है कि पूरी दुनिया में नेल्लोर नस्ल की गायों की मांग बढ़ गई है. कई बार चारे आदि की कमी पर पशुओं के लिए सर्वाइव करना मुश्किल होता है. ऐसे में ये गायें एक अच्छा विकल्प हैं. ये गायें फैट की स्टोरेज कर लेती हैं. इसे कठिन परिस्थितियों में भी उनके स्वास्थ्य पर ज्यादा असर नहीं दिखता.