वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 07 फरवरी यानी आज रोज डे से हो चुकी है. प्यार करने वालों के लिए ये सात दिन त्योहार की तरह होते हैं. इस दौरान कपल एक-दूसरे को गिफ्ट देने के अलावा पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए साथ में टाइम स्पेंड करना, घूमने जाना जैसी चीजें करते हैं. गुलाब के फूल से लेकर चॉकलेट देने तक. वैलेंटाइन वीक में हर दिन के हिसाब से अलग-अलग गिफ्ट दिए जाते हैं. इस दौरान लड़के और लड़कियां दोनों ही अलग-अलग तरीकों से अपने पार्टनर के लिए प्यार और केयर जाहिर करने की कोशिश करते हैं और इस दौरान मार्केट में भी जैसे बहार जा जाती है, क्योंकि लोग गिफ्ट पर अच्छे-खासे पैसे खर्च करते हैं.
हर साल 07 फरवरी को रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है और सांतवे दिन 14 फरवरी को वैलेंटाइन का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है. इस दौरान कपल जमकर पैसे खर्च करते हैं. अगर आप भी किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो जान लेते हैं कि कितने पैसे खर्च हो सकते हैं.
अगर आपको किसी को प्रपोज करना है तो एक प्यारा सा गुलाब का बंच ले सकते हैं और साथ में रिंग गिफ्ट कर सकते हैं. 10-12 गुलाब का बुके तकरीबन 500-600 रुपये का हो सकता है तो वहीं रिंग आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं. वैसे मार्केट में क्रिस्टल रिंग तकरीबन 250 रुपये तक की मिल जाती है.
वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी चॉकलेट डे पर आपको एक चॉकलेट के लिए 40 से लेकर 100 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं जो आपके ऊपर निर्भर करता है. वहीं अगर आप चॉकलेट बुके, या पूरा हैंपर खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत 600 से लेकर 2500 तक हो सकती है.
