Business Khas

You are currently viewing 14 साल बाद भारत क्यों वापस आईं सलमान की ये एक्ट्रेस?

14 साल बाद भारत क्यों वापस आईं सलमान की ये एक्ट्रेस?

साल 2024 के आखिर में इंडिया आईं और साल 2025 शुरू होते ही उन्होंने संन्यास ले लिया. संन्यासी बनने के बाद से उनका नाम चर्चा में है. अब एक और एक्ट्रेस सालों तक विदेश में रहने के बाद भारत वापस आई है.वो एक्ट्रेस कोई और नहीं सेलिना जेटली हैं. सेलिना ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. वो सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ में भी दिखी थीं.

उन्होंने कहा, “कुछ लोग चार दिन की छुट्टी पर जाते हैं और उनके बोलने के लहजे में बदलाव आ जाता है. वो इस तरह लौटते हैं जैसे उन्होंने सालों ऑक्सफॉर्ड में बिताए हों या फिर न्यू यॉर्क में चिल किया हो. हालांकि, 14 सालों तक सिंगापुर, दुबई और यूरोप में रहने के बाद भी मेरे इंग्लिश बोलने का लहजा नहीं बदला है. हकीकत में ऑस्ट्रिया में जर्मन बोलने की वजह से मेरे इंग्लिश जरूर खराब हो गई है. अब मुंबई लौटने के बाद मैं सुनती हूं कि मेरे दोस्त इंग्लिश न्यूज पढ़ने वालों की तरह अंग्रेजी बोलते हैं. ये देखकर मैं खुद को ये सोचने से नहीं रोक पाती हूं कि मैं कहां गलत हूं.” सेलिना ने अपने प्रोपेशनल लाइफ या फिर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है.