Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing तीसरा बच्चा पैदा करने पर तोहफा,लड़की पर FD, लड़के पर गाय और बछड़ा

तीसरा बच्चा पैदा करने पर तोहफा,लड़की पर FD, लड़के पर गाय और बछड़ा

आंध्र प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी के सांसद कालिसेट्टी अप्पलानायडू ने कहा कि राज्य के लोगों को तीसरा बच्चा पैदा करने पर तोहफा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीसरे बच्चे के तौर पर अगर घर में लड़की पैदा होती है तो मां-बाप को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। अगर लड़का पैदा होता है तो उन्हें एक गाय और एक बछड़ा देंगे। कालिसेट्टी की इस घोषणा पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने उनकी प्रशंसा की है। यह बयान मुख्यमंत्री नायडू के जनसंख्या वृद्धि के आह्वान पर आया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की थी कि महिला कर्मचारियों को बच्चों की संख्या की परवाह किए बिना मैटरनिटी लीव दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि महिलाएं जितना हो सके उतने बच्चे पैदा करें। बता दें, एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायडू ने कहा था कि सभी महिला कर्मचारियों को मैटरनिटी लीव दी जाएगी, चाहे उनके कितने भी बच्चे हों। नायडू ने अक्टूबर 2024 में भी राज्य में लोगों की बढ़ती औसत उम्र पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि कम से कम 2 या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। सरकार कानून बनाएगी कि जिनके दो या ज्यादा बच्चे होंगे, वही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ पाएंगे।
केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के मुताबिक 2036 तक देश की 34.55 करोड़ आबादी ही युवा रह जाएगी, जो अभी 47% से ज्यादा है। अभी देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं। अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी। यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 के अनुसार, 2011 में भारत में युवा आबादी की औसत उम्र 24 साल थी, जो अब 29 साल हो गई है। 2036 तक भारत की बुजुर्ग जनसंख्या 12.5%, 2050 तक 19.4% तो सदी के अंत तक 36% हो जाएगी।