Business Khas

Latest news
वार्ड चमकाने के लिए अशोक मित्तल का बड़ा तोहफा, 37.50 लाख रुपये देने का ऐलान किया ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ
You are currently viewing धर्मांतरण के लिए हैंडसम युवकों के जरिए बिछाया था जाल

धर्मांतरण के लिए हैंडसम युवकों के जरिए बिछाया था जाल

उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (UP ATS) ने धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के ‘लव जिहाद’ प्लान का खुलासा किया है। यूपी एटीएस की जांच में पता चला है कि छांगुर अपनी धर्मांतरण टीम में हैंडसम युवकों को शामिल करता था और उनके जरिए हिंदू लड़कियों को टारगेट करता था। यूपी एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि ये युवक पहले हिंदू लड़कियों को महंगी और लग्जरी लाइफ की आदत लगाते थे। फिर उन्हें उनके परिवार से दूर करते थे और फिर इन लड़कियों का धर्मांतरण कराया जाता था।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज छांगुर के धर्मांतरण से जुड़े केस पर कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने यूपी के बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम एक साथ 14 ठिकानों पर जांच-पड़ताल कर रही है। यह कार्रवाई धर्म परिवर्तन और हवाला लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है।

मुंबई में ईडी की टीमें खासकर शहजाद शेख के दो आवासों पर छापेमारी की है। इनमें बांद्रा ईस्ट में कनकिया पेरिस की 20वीं मंजिल स्थित एफ विंग और माहिम वेस्ट में एलजे रोड, पीतांबर लेन, गैब्रियल बिल्डिंग के पास स्थित रिजवी हाइट्स सीएचएस के फ्लैट नंबर 502 शामिल हैं। छापेमारी के दौरान बांद्रा स्थित आवास पर मौजूद शहजाद शेख से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी नवीन के बैंक खाते से शहजाद शेख के खाते में करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था।