मुंबई, मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात BEST की एक तेज रफ्तार बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस बस के ड्राइवर संजय मोरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने एक दिसंबर को ही नौकरी जॉइन की थी. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कुर्ला पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 110, 118(1) और 118 (2) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है. इसके साथ ही आरोपी ड्राइवर की मेडिकल जांच कराई गई है. इसके साथ ही जांच की जाएगी कि उसके खून में शराब की मात्रा है या नहीं.
