Business Khas

You are currently viewing लेडी दरोगा के बाल पकड़कर लटक गई, इस ‘चोरनी’ को काबू करने में छूट गए पसीने

लेडी दरोगा के बाल पकड़कर लटक गई, इस ‘चोरनी’ को काबू करने में छूट गए पसीने

देहरादून, उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में एक महिला ने पहले ज्‍वैलर्स की दुकान में चोरी की। जब पकड़ी गई तो सीनाजोरी करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ का प्रयास किया तो उसने बहस शुरू कर दी।

एक महिला दरोगा के बाल पकड़कर लटक गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी तरह महिला को काबू में लाया गया। उसके पास से सोने की दो अंगूठी बरामद हुई। शोरूम मालिक ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद उसको चालान कर छोड़ दिया गया।

झब्बालाल ज्वेलर्स शोरूम मालिक के सामने महिला ने माफी मांग ली और दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही। बताया जा रहा है कि महिला नशे में थी। यह घटना बीते बुधवार की है। दुकान में महिला गहने खरीदने पहुंची। इस दौरान महिला ने दो सोने की अंगूठियां गायब कर दीं। कर्मचारियों के पूछने पर उसने इन्‍कार कर दिया। फिर पुलिस बुलाई गई। महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। किसी तरह उसको काबू कर थाने ले जाया गया।