Business Khas

You are currently viewing हमेशा रहा अपनी धुन में सवार, 38 साल बाद आई शादी में दरार!

हमेशा रहा अपनी धुन में सवार, 38 साल बाद आई शादी में दरार!

पिछले कई दिनों से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. लगातार उनके रिश्ते की खटपट की खबरें आ रही हैं. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया कि सुनीता आहूजा ने डिवोर्स केस फाइल किया और एक्टर पर धोखा देना और अत्याचार का आरोप भी लगाया. अब ये बातें सुनकर उनके फैंस भी हक्का बक्का रह गए. हालांकि इन खबरों पर गोविंदा या सुनीता किसी ने भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. वहीं दोनों की बिटिया टीना आहूजा ने तो इन बातों को अफवाह बताया है. चलिए बताते हैं गोविंदा और सुनीता आहूजा की लवस्टोरी.