Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing कौशल, सुरक्षा और विश्वास से भरे भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे जालंधर के विद्यार्थी

कौशल, सुरक्षा और विश्वास से भरे भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे जालंधर के विद्यार्थी

जालंधर, चेतना प्रोजैक्ट, जालंधर जिला प्रशासन की विद्यार्थियों को आवश्यक, व्यावहारिक और भविष्य के लिए तैयार (फ्यूचर रेडी) जीवन कौशल से लैस करने की महत्वपूर्ण जिला-व्यापी पहल है, जो 28 नवंबर को ‘चेतना कनफ्लुऐंस: स्किल ते सर्वाइवल’ के सफल समापन के साथ एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुई।

17 अक्तूबर को शुरू किए गए प्रोजेक्ट चेतना ने 70 से अधिक स्कूलों तक तेज़ी से विस्तार किया, जिसमें 15,000 से ज़्यादा विद्यार्थियों को कवर करते हुए संरचित योजना, डिजिटल निगरानी, मानक प्रशिक्षण मॉड्यूल और ‘से-डू-आस्क’ (Say–Do–Ask) पद्धति के माध्यम से कक्षाओं में बदलाव लाया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 6 प्रमुख विषयों पर केंद्रित है – डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता, लिंग संवेदनशीलता, स्वच्छता एवं सफाई, फर्स्ट एड तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्स और करियर गाइडेंस।

डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल आई.ए.एस. के नेतृत्व में और सहायक कमिश्नर मुकिलन आई.ए.एस के नेतृत्व में इस प्रोजैक्ट को ज़मीनी स्तर पर लागू करने का कार्य कृतिका सेतिया कर रही है। तीन चरणों में शिक्षक प्रशिक्षण, डेमो और जिला कार्यालयों के व्यापक दौरे के साथ इस पहल ने पारदर्शिता, वास्तविक दुनिया की शिक्षा और जन भागीदारी को अपने मूल में शामिल कर लिया है।

इस प्रोजेक्ट में 6 मुख्य विषय शामिल है: डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता, लिंग संवेदनशीलता, स्वच्छता एवं सफाई, फर्स्ट एड तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्स और करियर गाइडेंस। हर शुक्रवार, भाग लेने वाले स्कूलों के शिक्षक चेतना सैशन आयोजित करते है।

चेतना महज़ एक प्रोजेक्ट नहीं है, यह जालंधर जिला प्रशासन की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जो हर बच्चे को सिर्फ़ शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए ज़रूरी कौशल, जागरूकता और आत्मविश्वास से सशक्त बनाने के लिए दृढ़ है।