Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing दुकान का विधिवत कब्जा आज कमेटी को प्राप्त

दुकान का विधिवत कब्जा आज कमेटी को प्राप्त

माता चिंतपूर्णी मंदिर कमेटी, विक्रमपुरा ने मंदिर परिसर के सुव्यवस्थित प्रबंधन और प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कमेटी के सतत प्रयासों और विधिक प्रक्रिया के माध्यम से मंदिर परिसर में स्थित एक किराए की दुकान का विधिवत कब्जा आज कमेटी को प्राप्त हो गया।

इस संबंध में कमेटी की ओर से एडवोकेट राजीव कोहली ने माननीय अदालत में प्रभावी पैरवी की। माननीय रेंट कंट्रोलर मैडम हरप्रीत कौर के आदेशानुसार अदालत के बेलिफ द्वारा कमेटी के प्रधान श्री जवाहर सहगल, महासचिव एडवोकेट अनिल पाठक, श्री अशोक मजीठा , श्री भगवानदास खोसला तथा श्री योगेश्वर शर्मा की उपस्थिति में दुकान का कब्जा प्रबंधक कमेटी को सौंपा गया।

कमेटी प्रधान जवाहर सहगल ने बताया कि मंदिर परिसर की संपत्तियों का संरक्षण, पारदर्शी प्रबंधन तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी मुख्य प्रतिबद्धता है। महासचिव एडवोकेट अनिल पाठक ने बताया कि कमेटी मंदिर परिसर में आवश्यक विकास कार्यों को चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।