Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

सुशील रिंकू की अगुवाई में नकोदर हलके के कई नेताओं और वर्करों ने ज्वाइन किया भाजपा

जालंधर, पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली से पहले नकोदर में कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं और वर्करों को भाजपा में शामिल करवाया है। आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सुसील रिंकू ने कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया। यह कार्यक्रम जालंधर लोकसभा हलके के नकोदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

पंजाब के मोगा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली आयोजित है। इसे लेकर पार्टी ने सुशील रिंकू को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आज हुए कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, युवा नेताओं और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुशील रिंकू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा में नए शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में आए हैं। कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने सभी को सम्मानित किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान मुनीश धीर,अजय बजाज, आदित्य भटारा, शैफी चावला, दविंदर जाखू, राजिंदर कुमार, भूपिंदर धीमान, धीरज वाधवा, संदीप सिंह, गुरदेव कौर, सुखदेव सिंहजसप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, गगनदीप सिंह, जशनदीप सिंह, सुखवीर सिंह, परविंदरदीप, जसविंदर सिंह, बुट्टा राम, जगतार सिंह, सुखविंदर सिंह, राम असरा, मोहन लाल आhदि मौजूद थे।